फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत के बयान पर भड़कीं कंगना, बोलीं- किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र

Fri, 04 Sep 2020 03:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंबई की तुलना पीओके से की थी। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना को मुंबई में रहने का अधिकार नहीं है। अब शिवसेना और मनसे ने इस मुद्दे को मराठी अस्मिता से जोड़ दिया है।

विज्ञापन


मराठी अस्मिता के मुद्दे पर भी कंगना ने तीखा बयान दिया है। कंगना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, महाराष्ट्र किसी के बाप का नहीं है। महाराष्ट्र उसी का है, जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। मैं डंके की चोट पर कहती हूं कि मैं मराठा हूं। उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे।    
 
एक अन्य ट्वीट में कंगना कहा, मराठी अस्मिता की बात करने वालों ने इतने साल क्या किया। आज तक मराठा स्वाभिमान पर कोई फिल्म बनाई। मैंने शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाकर करियर खतरे में डाला। महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो कि महाराष्ट्र के लिए आजतक किया क्या है?
विज्ञापन


इससे पहले, देशमुख ने कहा, मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कंगना ने जिस तरह मुंबई पुलिस के बारे में बयान दिया, उन्हें मुंबई में रहने का हक नहीं है।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना आक्रामक हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। इस पर राउत ने कंगना को मुंबई में नहीं आने की सलाह दी थी।

नौ सितंबर को मुंबई आ रही हूं, दम है तो रोक लो- कंगना 
कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुंबई न आएं। मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। अगर किसी के बाप में दम हो तो रोक ले। जल्द ही मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय भी बताऊंगी।

मुंबई मराठियों के बाप की है : राउत
हां, मुंबई मराठियों के बाप की है। शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती बल्कि सड़क पर उतरकर जवाब देती है। वो बाप की भाषा बोल रही हैं तो आने दो, हम भी देख लेंगे। ये कंगना नहीं बोल रही हैं। मुंबई के खिलाफ बोलने के लिए कोई न कोई राजनीतिक दल या पावर सेंटर का उन्हें समर्थन है। मुंबई के बारे में इस तरह का माहौल बनाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

कंगना पर दर्ज हो देशद्रोह का केस: मनसे
राज ठाकरे की पार्टी मनसे से जुड़ी चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेय कोपकर ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। कोपकर ने कहा, मुंबई पुलिस पर कंगना के बयान से कोई भी सच्चा मुंबईकर सहमत नहीं होगा। कोपकर ने कंगना को मानसिक बीमारी का इलाज कराने की सलाह दी है।

भाजपा का यू टर्न, कहा- कंगना मुंबई और महाराष्ट्र को न सिखाएं
कंगना के बयान पर मराठी अस्मिता का मुद्दा गरम होने के बाद भाजपा ने यू टर्न ले लिया है। गुरुवार को भाजपा विधायक राम कदम ने कंगना का समर्थन किया था लेकिन शुक्रवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा कंगना के मुंबई पर दिए बयान से सहमत नहीं है। कंगना मुंबई और महाराष्ट्र को सिखाने का प्रयास न करें। दूसरी ओर, शेलार ने शिवसेना सांसद संजय राऊत को भी लपेटे में लिया और कहा कि वह कंगना की आड़ लेकर भाजपा पर वार न करें।

भाजपा के हाथों में खेल रही कंगना: कांग्रेस 
कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुंबई की तुलना पीओके से करके कंगना ने 13 करोड़ मराठियों का अपमान किया है। किसी भाजपा नेता ने कंगना के बयान की निंदा नहीं की। महाराष्ट्र को अपमानित करने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है। कंगना भाजपा के हाथों में खेल रही हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: संजय राउत और कंगना रनौत आमने-सामने, अभिनेत्री ने पूछा- मुंबई क्या पीओके है?


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें