फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना का राउत पर हमला, पूछा- क्या भाजपा को शिवसेना के 'गुंडों' को मेरी लिंचिंग करने देना चाहिए?

Sun, 13 Sep 2020 03:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
विज्ञापन

शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बीच जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ही लोगों की तरफ से एक-दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, रविवार को एक बार फिर संजय राउत और कंगना रणौत आमने-सामने आ गए। 

विज्ञापन


दरअसल, संजय राउत ने रविवार को भाजपा पर कंगना को समर्थन देने का आरोप लगाया, जिन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके जवाब में बॉलीवुड अभिनेत्री ने राउत से सवाल किया, 'क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिवसेना के गुंडों द्वारा मेरा दुष्कर्म करने और मेरी लिंचिंग (भीड़ हिंसा) करने देना चाहिए?'


शिवसेना नेता राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे अपने आलेख में भाजपा को निशाने पर लिया। राउत ने कहा, कंगना रणौत द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद भी भाजपा द्वारा उनका समर्थन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद कंगना ने संजय राउत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा नशीली दवाओं और माफिया रैकेट का भंडाफोड़ करने वाले की रक्षा कर रही है। कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ड्रग और माफिया रैकेट का भंडाफोड़ करने वाले किसी व्यक्ति की रक्षा कर रही है, जबकि भाजपा को इसके बजाय शिवसेना के गुंडों को मेरा चेहरा तोड़ने देना चाहिए, दुष्कर्म करने देना चाहिए या खुलेआम मुझे मारने देना चाहिए, नहीं संजय जी? कैसे वे एक युवा महिला की रक्षा कर रहे हैं जो माफिया के खिलाफ खड़ी है।' 



 

विज्ञापन

क्या लिखा था संजय राउत ने अपने आलेख में

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा मुंबई की तुलना ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) से करने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत का समर्थन कर रही है। साथ ही, यह बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ 'रोखठोक' में राउत ने यह भी दावा किया मुंबई के महत्व को कम करने का प्रयास पद्धतिबद्ध तरीके से चल रहा है और शहर को सतत बदनाम करना इसी साजिश का हिस्सा है।

राउत ने कहा, यह कठिन वक्त है, जब महाराष्ट्र में सभी मराठी लोगों को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रणौत को समर्थन देकर और सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपने रुख के जरिए भाजपा राजपूत और क्षत्रिय जैसी अगड़ी जातियों के वोट हासिल कर बिहार चुनाव जीतना चाहती है।



राउत ने कहा, जिस तरह से राज्य का अपमान किया गया, उससे महाराष्ट्र (भाजपा) का एक भी नेता दुखी नहीं हुआ। उन्होंने कहा, एक अभिनेत्री मुख्यमंत्री को अपमानित करती है और क्या राज्य के लोगों को प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए, यह किस तरह की एकतरफा स्वतंत्रता है? 

उन्होंने कहा, जब शहर में उनका अवैध निर्माण जिसे वह पाकिस्तान कहती हैं, ध्वस्त किया जाता है, तो वह ध्वस्त ढांचे को राम मंदिर कहती हैं। जब अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक हो रहा तो आप मर्माहत हो रहे हैं। यह किस प्रकार का खेल है? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें