फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने किसलिए कहा- 'पापा के पप्पू ने जनता के पैसे किए खर्च'

Wed, 28 Oct 2020 01:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगर पालिका पर निशाना साधा है। दरअसल बीएमसी ने कंगना के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे वकील को 82 लाख रुपये का भुगतान किया था, इस पर कंगना ने तंज कसते हुए कहा, 'पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए।

विज्ञापन


मुंबई के आरटीआई एक्टिविस्ट शरद यादव ने बीएमसी से पूछा था कि कंगना के मामले में किस वकील को अपॉइंट किया गया है और कितनी फीस दी गई है। इस सवाल का जवाब देते हुए बीएमसी ने कहा कि इस मामले में वकील आकांक्षा चिनॉय को चुना गया था और उन्हें 11 बार में 82.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया।


विज्ञापन


इस खुलासे पर कंगना ने बुधवार को चुटकी लेते हुए ट्वीट किया-'म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने मेरे घर में अवैध तरीके से की गई तोड़फोड़ के लिए अब तक 82 लाख रुपए खर्च किए हैं। एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए, महाराष्ट्र की यह स्थिति हो गई है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।'
विज्ञापन


कंगना के अलावा भाजपा नेता नीतेश राणे ने भी इस खुलासे पर ट्वीट करते हुए लिखा-'मुंबईकर पेंगुइन और कंगना के केस में वकीलों को पेमेंट करने के लिए टैक्स भरते हैं। अब क्या बचा है? इनके बच्चों की शादी भी हमारे पैसों से होगी लगता है।' 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें