फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अशफाक और मोइनुद्दीन गिरफ्तार, गुनाह कबूला

Tue, 22 Oct 2019 09:52 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात में एटीएस की गिरफ्त में कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड में दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
 



उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने पैसे खत्म होने के बाद परिवार वालों से संपर्क किया था। सूत्र मिलते ही हमारी टीम ने अभियान तेज किया और गुजरात-राजस्थान के बॉर्डर से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


अशफाक मेडिकल प्रतिनिधि तो मोइनुद्दीन करता था फूड डिलीवरी ब्वाय का काम

34 वर्षीय अशफाक का पूरा नाम अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख है और वह सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी 27 वर्षीय मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि अशफाक पेशे से मेडिकल प्रतिनिधि (रीप्रेजेंटेटिव) था और मोइनुद्दीन खाना डिलीवरी करने(फूड डिलिवरी ब्वाय) का काम करता था। 

इससे पहले गुजरात से ही गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों मौलाना मोहसिन, राशिद पठान ओर फैजान को लखनऊ कोर्ट में पेशी हुई, जहां से तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें