कमला मिल्स आग हादसा मामले में मोजो बिस्त्रो रेस्तरां के मालिक युग पाठक, जिगर सांघवी, कृपेश सांघवी और अभिजीत मानकर की जमानत याचिका पर मुंबई पुलिस ने जवाब दाखिल किया है। इसके साथ ही मोजो बिस्त्रो के सह मालिक युग टुली की न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस मामले में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस हादसे को लेकर आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है।