फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला मिल्स हादसा: मोजो बिस्ट्रो पब के मालिक युग टुली 20 जनवरी तक पुलिस हिरासत में 

Tue, 16 Jan 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कमला मिल्स आग हादसा मामले में मोजो बिस्ट्रो के सह मालिक युग टुली को भोईवाडा कोर्ट ने 20 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है। इससे पहले मंगलवार सुबह  मुंबई  पुलिस ने उन्हे अपनी गिरफ्त में लिया था। बता दें कि इससे पहले रविवार ( 7 जनवरी) को मोजो बिस्ट्रो पब के मालिक युग पाठक को 12 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था।
विज्ञापन



गौरतलब है कि इस मामले में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस हादसे को लेकर आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है।

 रिपोर्ट बताती है कि आग पहले मोजो पब में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें