फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ सरकार ने गौ हत्या के मामले में लगाई रासुका, लेफ्ट ने राहुल से मांगा जवाब

Wed, 06 Feb 2019 09:19 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Kamal nath - फोटो : self
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार इन दिनों सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चल रही है। पुजारियों के मानदेय में बढ़ोतरी और कुंभ में यात्रियों को भेजने के फैसले के बाद अब सूबे की कांग्रेस सरकार गौ हत्या के मामले को लेकर चर्चा में है। दरअसल, खड़वा जिले में तीन आरोपियों के खिलाफ गोहत्या के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई की गई है। यह पहली बार है जब किसी कांग्रेस शासित राज्य में ऐसी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन




चुनाव के दौरान कांग्रेस ने गौशाला के निर्माण की बात कही थी। सरकार बनते ही कमलनाथ ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी। पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में चार महीने में एक हजार गौशालाओं के निर्माण पर फैसला हुआ था। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून इसलिए लगाया गया है क्योंकि तीनों आरोपियों में एक व्यक्ति पहले भी यह अपराध कर चुका है।
विज्ञापन


सीपीआई के सांसद डी राजा ने इस मामले में बोलते हुए कहा कि भाजपा से लड़ना अलग बात है मगर आप इन चीजों को आप कैसे सही ठहरा सकते हैं? राहुल गांधी को अपनी सरकार के इस कदम पर जवाब देना चाहिए।
 



शुक्रवार को पुलिस को मोघट थाने के खरखाली गांव में गौ हत्या की जानकारी मिली थी जिसके बाद खरखाली गांव के रहने वाले दो आरोपी राजू उर्फ नदीम और शकील को गिरफ्तार किया गया था। तीसरा आरोपी आजम सोमवार को पकड़ में आया था।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नदीम पहले भी गौ हत्या के मामले में शामिल रह चुका है। तीनों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा 4,6 और 9 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी की सिफारिश पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की धाराएं भी लगाईं गई है। इसके अंतर्गत आरोपी को लगभग एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

शिवराज सरकार में भी लगी थी रासुका

गौवध के मामले में पिछली बार रासुका भाजपा के सरकार में 2016 में लगाई गई थी, जब भाजपा के राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनवर मेव समेत नौ लोग ऐसे कृत्य में शामिल थे। अनवर मेव को भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।  

पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन लोगों के खिलाफ गौ हत्या के मामले मे रासुका लगाई गई थी। गौ हत्या के बाद भड़की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें