फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बाढ़ राहत के लिए मांगी सरकार से मदद

Sat, 05 Oct 2019 03:16 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरवाई के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि कमलनाथ ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मध्य प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ में हुए 11906 करोड़ रुपये के नुकसान के आंकड़े हैं।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री वित्तीय सहायता मुहैया कराने का औपचारिक अनुरोध किया है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने पिछले महीने राज्य के दौरे पर आई केंद्रीय टीम के समक्ष भी राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 11,906 करोड़ रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें