फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK पर पड़े आयकर के छापों के बाद बोले कमल हासन, अपराधी नहीं कर सकते शासन

Mon, 20 Nov 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
kamal hasan
विज्ञापन
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने एआईएडीएमके के नेताओं के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों को लेकर हमला बोला है। हासन ने ट्विटर पर वीके शशिकला और उनके परिवार पर पिछले हफ्ते पड़े आयकर विभाग के छापों पर लिखा, 'सरकार द्वारा की गई चोरी क्राइम है।'
विज्ञापन


बता दें कि तमिल राजनीति में इस वक्त चर्चा चल रही है कि कमल हासन राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हासन की इस आलोचना को उसी के मद्देनजर जोड़कर देखा जा रहा है। 

उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा, 'परीक्षा की घंटी बज चुकी है। क्रिमिनल्स शासन नहीं कर सकते हैं। राज्य की जनता को न्याय करना चाहिए। चलो उठो और आगे बढ़ो। लोगों को अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करनी चाहिए।'  
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों में छापे से 1,430 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय मिली है। 

ये भी पढ़ेंः नोटबंदी गलत फैसला था, PM मोदी स्वीकार करें: कमल हासन

आयकर विभाग ने शुक्रवार की रात को दिवंगत जयललिता के पोइस गार्डन वाले घर पर पहुंची और छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने जयललिता के सचिव के ऑफिस से एक लैपटॉप, एक डेस्कटॉप और छह पेन ड्राइव जब्त की। इसके अलावा शशिकला के दो कमरों की भी सील किया। 

फिलहाल शशिकला को भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा सुनाई गई है। जानकारों का मानना है कि यह छापेमारी मुख्यमंत्री ई पलानीसामी के इशारों पर की जा रही हैं। 

दूसरी तरफ कमल हासन बीते कई महीनों से इस बात के संकेत देते रहे हैं कि वो राजनीति में उतरना चाहते हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वो इस बात की घोषणा अपने जन्मदिवस (7 नवंबर) पर करेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें