फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी गलत फैसला था, PM मोदी स्वीकार करें: कमल हासन

Wed, 18 Oct 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर खुला समर्थन देने वाले एक्टर कमल हासन ने इस फैसले को गलत बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मैं नोटबंदी को समर्थन देने पर माफी चाहते हैं लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सैल्यूट करना चाहूंगा अगर वह यह स्वीकार कर लें कि नोटबंदी एक गलत फैसला था।'

पढ़ें- जेटली ने GST-नोटबंदी को बताया साहसिक कदम, कहा- गुजरात के नतीजे सब साफ कर देंगे    

तमिल मैगजीन विकटन में कमल हासन ने कहा कि 'अपनी गलती को मानने वाला और उनमें सुधार करने वाला ही महान नेता होता है जैसे महात्मा गांधी थे। मेरे कई दोस्तों ने मुझे समझाया कि सरकार का यह फैसला अच्छा था, लेकिन बिना तैयारी के इसे लागू किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हासन ने ट्वीट कर नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने नवंबर में ट्वीट किया 'सैल्यूट मिस्टर मोदी, इस कदम की सभी को सराहना करनी चाहिए। खासतौर पर टैक्स भरने वालों को।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें