फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन बोले- राजनीति में आया तो छोड़ दूंगा एक्टिंग, BJP के साथ जाने के दिए संकेत

Tue, 26 Sep 2017 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
कमल हासन
विज्ञापन
एक्टर कमल हासन के इन दिनों राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। हासन खुद कह चुके हैं कि उनकी तरफ से राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार किया जा रहा है। अब एक निजी मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कमल हासन ने कहा है कि अगर वह राजनीति में आए और किसी संवैधानिक पद पर रहे तो एक्टिंग छोड़ देंगे। 
विज्ञापन


हासन ने साफ किया कि सिनेमा को जब भी उनकी जरूरत होगी वह सेवा देने के लिए तैयार होंगे लेकिन जितनी तत्परता अभी है वह नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें: ...तो क्या इन 6 कारणों के चलते केजरीवाल ने की है कमल हासन से मुलाकात

हासन ने बताया कि वह किसी एक विचारधारा से प्रेरित नहीं हैं। लेकिन जिन लोगों से वे ज्यादातर सहमत होते हैं वे लेफ्ट के होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य के हित में हुआ तो वह बीजेपी के साथ मिलने से भी परहेज नहीं करेंगे। 

हासन ने कहा कि राजनीति में आकर वह सबसे पहले गरीबों का भला करना चाहेंगे। जिसके लिए वह भ्रष्टाचार को खत्म करने पर भी काम करेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल से भी की थी मुलाकात

kejriwal kamal haasan
कमल हासन ने कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। तब कहा जाने लगा था कि हासन आप में शामिल हो सकते हैं। दोनों ने साथ में लंच भी किया था।

केजरीवाल से मिलकर कमल हासन ने कहा था कि मुझे खुशी है कि केजरीवाल मुझसे मिलने आए। हासन ने कहा कि दोनों ने आपस में भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर बात की। कमल हासन के बाद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि वे कमल हासन के फैन हैं। केजरीवाल ने बताया था कि एक अभिनेता और इंसान दोनों ही रूप में वो कमल को पसंद करते हैं और दोनों सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और देश की एकता के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें