फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिलाने को तैयार कमल हासन, रखी ये जरूरी शर्त

Sat, 13 Oct 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Kamal Haasan-Rahul Gandhi
विज्ञापन

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन तमिलनाडु में कांग्रेस से 'हाथ' मिलाने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए एक जरूरी शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) आगामी 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस को द्रमुक (डीएमके) के साथ गठबंधन तोड़ना होगा। 

विज्ञापन


बता दें कि कमल हासन ने इसी साल फरवरी महीने में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) का गठन किया था और उसके बाद से वो लगातार तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं।  

एक स्थानीय चैनल को दिए साक्षात्कार में कमल हासन ने कहा कि अगर डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन टूट जाता है, तो मैं 2019 के चुनावों में कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने को तैयार हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कांग्रेस को उन्हें एक वचन भी देना होगा कि एमएनएम और कांग्रेस का गठबंधन तमिलनाडु के लोगों को हमेशा लाभ पहुंचाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रति कमल हासन का ये 'प्यार' कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। इसी साल जून महीने में तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था 'हमने तमिलनाडु की राजनीति पर चर्चा की, लेकिन जिस तरह आप सोच रहे हैं, उस तरह से नहीं।' 

बता दें कि यह पहली बार है कि कमल हासन ने द्रमुक (डीएमके) के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कोई बात कही हो। इस साल की शुरुआत में द्रमुक और उसके सहयोगी दलों ने कमल हासन को अपनी तरफ झुकाने की कोशिश की थी, जब उन्होंने कावेरी मुद्दे पर उनके द्वारा प्रस्तावित सभी तरह की पार्टी बैठकों में भाग न लेने का फैसला किया था। 

उन्होंने कहा कि एमएनएम का उद्देश्य भ्रष्टाचार से लड़ना है। मैं किसी भी ऐसी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाउंगा जो भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि द्रमुक और एआईएडीएमके दोनों पार्टियां भ्रष्ट हैं। तमिलनाडु से इन दोनों पार्टियों को हटाने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें