फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कमल हासन, किया ऐलान

Sat, 22 Dec 2018 02:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मक्कल नीधि मय्यम के मुखिया औऱ अभिनेता कमल हासन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह निश्तित रूप से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, मैं निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा। उ्नहोंने अपनी तरफ से पहली बार इस बात की पुष्टि की है। पिछले हफ्ते हासन ने कहा था कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने किसी दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर बोलने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


तमिलनाडु में 20 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों और 2019 में लोकसभा चुनावों में दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन के सवाल के जवाब में एमएनएम प्रमुख हासन ने कहा, ‘इस पर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है। ऐसी बातें मीडिया के सामने उजागर करना ठीक नहीं। हम वही करेंगे जो जनता के लिए जो ठीक होगा। मीडिया के कुछ वर्ग चीजों की कल्पना कर रहे हैं।’

बताते चलें कि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के 18 बागी विधायकों की सदस्यता निरस्त होने और दो विधायकों के निधन की वजह से राज्य की 20 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। दो और सीटें एम करुणानिधि और एके बोस की मौत के बाद खाली हो गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ के बाद तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और लोगों से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें