फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में उपचुनाव नहीं लड़ेगी कमल हासन की पार्टी

Sun, 22 Sep 2019 02:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को अन्नाद्रमुक और द्रमुक का भ्रष्ट राजनीतिक तामशा और सत्ता संघर्ष करार देते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इसमें हिस्सा नहीं लेगी।

विज्ञापन


एमएनएम ने लोकसभा चुनाव-2019 से चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी और कई सीटों पर तीसरे स्थान पर रही। हासन ने कहा कि वह नानगुनेरी और विक्रवंडी उपचुनाव के नाम पर भ्रष्ट राजनीतिक तमाशों का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

यहां जारी बयान में हासन ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि उपचुनाव सत्तारूढ़ दल और पहले शासन करने वाली पार्टी के बीच सत्ता संघर्ष के अलावा कुछ नहीं है। वे अपनी ताकत और पद बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभिनेता से राजनेता बने हासन ने कहा कि एमएनएम तेजी से तमिलनाडु के लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है और वर्ष 2021 में सरकार बनाएगी, पुराने और बेकार हो चुके राजनीतिक दलों को हटाएंगे और उनका भ्रष्टाचार खत्म कर बेहतर प्रशासन मुहैया कराएंगे, लोग जिसके हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें