हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी है। इसे लेकर कमल हासन ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि क्या इस समय करोड़ों रुपये खर्च करके संसद का निर्माण करना जरूरी है। किसकी रक्षा के लिए हम संकट के समय इस नए संसद भवन का निर्माण कर रहे हैं। हासन ने ट्वीट कर कहा, 'जब ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण किया गया तो हजारों लोग मारे गए, लेकिन शासकों ने दावा किया कि लोगों की रक्षा करना आवश्यक था। संसद पर हजारों करोड़ का खर्च किया जा रहा है, जबकि भारत के आधे हिस्से में कोरोना के कारण आजीविका का नुकसान हुआ है? कृपया उत्तर दें, मेरे निर्वाचित प्रधानमंत्री।'