फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंडियन 2' शूटिंग हादसा: चेन्नई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे कमल हासन 

Tue, 03 Mar 2020 11:16 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कमल हासन
विज्ञापन

चेन्नई में कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग के दौरान 19 फरवरी को हुई दुर्घटना के सिलसिले में कमल हासन एग्मोर में चेन्नई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर अचानक क्रेन गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी जबकि 10 लोग घायल हुए थे। हादसा उस समय हुआ जब फिल्म के सेट पर निर्माणकार्य चल रहा था। 

हादसे को लेकर खुद कमल हासन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें