फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन और रजनीकांत बोले- तमिलनाडु के विकास के लिए कर सकते हैं गठबंधन

Tue, 19 Nov 2019 08:50 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rajnikanth and kamal hassan(File Photo)
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन ने कहा कि रजनीकांत से उनकी दोस्ती पिछले 44 सालों से है। तमिलनाडु के विकास के लिए जरुरत हुई तो वे दोनों साथ हो सकते हैं। मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रजनीकांत से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने यह बात कही। वहीं दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि लोगों के भले के लिए अगर कमल हासन के साथ गठबंधन बनाने की जरूरत पड़ती है, तो हम निश्चित रूप से एक साथ आएंगे। 

विज्ञापन

 


इससे एक दिन पहले रजनीकांत ने कहा था कि हमारे रास्ते अलग हों, लेकिन हमारी दोस्ती बनी रहेगी। भारतीय सिनेमा में अभिनेता कमल हासन के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हम अलग रास्ते, अलग मत और विचारधाराएं भी अपनाते हैं, हमारी दोस्ती वैसे ही बनी रहेगी। हम नहीं जानते कि भविष्य में हमारे लिए क्या है? लेकिन अतीत ने हमें ये खूबसूरत दोस्ती दी है।

रजनीकांत के इस बयान के भी राजनीतिक मायने लगाए जा रहे थे। मालूम हो कि कमल हासन ने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम बनाई थी। वहीं, रजनीकांत ने अबतक अपनी राजनीतिक पार्टी का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें