फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: काकली की जगह फिर कल्याण बने तृणमूल के मुख्य सचेतक, सांसदों को एकजुट रहने का संदेश

Thu, 14 May 2026 09:49 PM IST
Rahul Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद पर एक बार फिर कल्याण बनर्जी की वापसी करा दी है। गुरुवार को कालीघाट में तृणमूल सांसदों की बैठक में ममता ने घोषणा की कि अब से कल्याण ही पार्टी के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही सांसदों को एकजुट रहकर काम करने का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2025 में कल्याण बनर्जी ने अचानक मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे ममता ने स्वीकार कर लिया था। उस समय कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ उनकी सार्वजनिक बयानबाजी चर्चा में रही थी। बाद में अभिषेक बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया था, जबकि काकली घोष दस्तीदार को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी मिली थी।

अब नौ महीने बाद काकली को हटाकर फिर से कल्याण को जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल के कानूनी मामलों और चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मुद्दों में कल्याण की सक्रिय भूमिका से ममता संतुष्ट थीं। इसी को उनकी वापसी की बड़ी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


बैठक में ममता ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखें। सूत्रों के मुताबिक, जयनगर की सांसद प्रतिमा मंडल ने बैठक में कहा कि चुनावी झटके के बाद वह क्षेत्र में जाना चाहती थीं, लेकिन स्थानीय नेताओं ने फिलहाल उन्हें ऐसा करने से मना किया है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि कुछ स्थानों पर सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर भाजपा समर्थक तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से कठिन समय में एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन मिलकर जल्द इस स्थिति से बाहर निकल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें