फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: कस्टम विभाग ने चेन्नई से तनुकु लाया जा रहा 1784 ग्राम सोना जब्त किया, एक करोड़ से ज्यादा कीमत

Mon, 10 Apr 2023 12:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश

सार

सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को एलुरु के पास कलापर्रू टोल प्लाजा पर चेन्नई से तनुकु की ओर जा रही एक निजी बस में तलाशी ली। छानबीन के दौरान एक व्यक्ति को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
1.07 करोड़ का सोना जब्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आठ अप्रैल को विभाग ने 1.07 करोड़ रुपये की कीमत का 1784.5 ग्राम सोना जब्त किया। वहीं एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार, सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को एलुरु के पास कलापर्रू टोल प्लाजा पर चेन्नई से तनुकु की ओर जा रही एक निजी बस में तलाशी ली। छानबीन के दौरान एक व्यक्ति को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मार्च में शारजाह से पहुंचने वाले 11 यात्रियों से 3.8 करोड़ रुपये मूल्य के 6.62 किलोग्राम वजन के सोने के गहने जब्त किए थे। डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एयर अरेबिया के विमान से उतरे यात्रियों की तलाशी ली थी। उनके पैंट, जूतों और मलाशय में सोने के गहने छुपाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, कल्लाकुरिची निवासी अर्जुनन से 500 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए थे। वहीं, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने श्रीकाकुलम रेलवे स्टेशन पर दो लोगों के पास से 4.21 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना बरामद किया गया था। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें