फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के भतीजे पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार, कहा- मैं चोरों से डरने वाला नहीं

Sun, 02 Dec 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनको भेजे गए मानहानि के नोटिस पर बयान दिया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा उन्हें भेजे गए मानहानि के नोटिस पर विजयवर्गीय ने कहा कि मैं चोरों से डरने वाला नहीं हूं, हर कोई जानता है कि वह बंगाल में क्या कर रहे हैं। हर अवैध गतिविधि उनसे जुड़ी हुई है। मैं माफी नहीं मांगूंगा, ये लोग जल्द ही जेल जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नदिया जिले के शांतिपुर में की गई उस टिप्पणी को लेकर है जिसमें विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा था कि सरकारी शराब बिक्री का पैसा ममता बनर्जी के पास जाता है और गैर कानूनी तरीके से शराब बिक्री का पैसा अभिषेक बनर्जी के घर जाता है। 

जहरीली शराब पीकर प्राण गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाने पहुंचे विजयवर्गीय ने कहा था कि इस मामले की पूरी जिम्मेवारी उन्हें ही लेनी होगी। वहीं, अभिषेक ने कानूनी नोटिस के जरिए विजयवर्गीय को नि:शर्त माफी मांगने के लिए 72 घंटे की मोहलत दी थी। माफी नहीं मांगने पर आगे विजयवर्गीय के खिलाफ फौजदारी मामला करने को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें