फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, ममता के खिलाफ घर में ही धरने पर बैठे नेता

Sun, 26 Apr 2020 01:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बाबुल सुप्रियो और कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तनाव जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पश्चिम बंगाल से सांसद बाबुल सुप्रियो अपने-अपने घरों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। हालांकि कोरोना संकट के बीच यह धरना वीडियो के जरिए किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में कई भाजपा नेता शामिल हो रहे हैं। विजयवर्गीय इंदौर से तो सुप्रियों दिल्ली में धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

केंद्रीय दलों ने ममता सरकार पर लगाया असहयोग का आरोप लगाया
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 का आकलन करने वाली टीम ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर असहयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि क्या सत्तारूढ़ दल इसके सदस्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा। इस पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। पार्टी ने केंद्रीय टीम को 'भारत की सबसे अधिक असंवेदनशील टीम करार दिया।' पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को लिखे पत्रों में दोनों टीमों ने वाहनों की व्यवस्था और अन्य प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने में असहयोग करने के कई उदाहरणों को चिह्नित किया और संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के सख्त कार्यान्वयन का सुझाव दिया। दोनों टीमें कोलकाता और सिलीगुड़ी में जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए गई है।

भाजपा सांसदों ने टीएमसी पर साधा निशाना
भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में कोरोना वायरस संकट की गंभीरता को छिपाने और आंकड़ों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सहयोगी नियमित रूप से लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। भाजपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित मीडिया संवाद में केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी सहित पश्चिम बंगाल से पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में उन्हें जबरन घरों में रहने पर मजबूर किया जा रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घूमने की अनुमति मिली हुई है।
विज्ञापन


भारत की सबसे संवेदनहीन टीम राजनीतिक वायरस फैलाने के लिए बंगाल दौरे पर
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने दौरा कर रही दो अंतर-मंत्रालयी टीमों (आईएमसीटी) को भारत की सर्वाधिक असंवेदनशील टीमें करार देते हुए कहा कि ये बेशर्मी से राजनीतिक वायरस फैलाने की कोशिश कर रही हैं। केंद्रीय टीमें कोलकाता और सिलिगुड़ी में अस्पतालों और पृथक-वासों का दौरा कर रही हैं और अधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, 'जैसी उम्मीद थी, आईएमसीटी के बंगाल दौरे का कोई मकसद नहीं है। वे ऐसे जिलों का दौरा कर रही है जहां हॉटस्पॉट (कोरोना वायरस से अत्यधिक संक्रमित क्षेत्र) नहीं है, बंगाल से ऑडिट कमेटी के लिए कह रही हैं जो कि अप्रैल की शुरूआत से ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें