कैलाश मानसरोवर यात्रा (फाइल फोटो)
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने की वजह से कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में ही रोक दी गई है। हादसे में सेना के आठ जवानों और 3 नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। एसएसबी ने मालपा क्षेत्र में बचाव दल ने अब तक चार शवों को बरामद किया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चार जवान और तीन नागरिक मंगती नाला में लापता हैं। वहीं चार शवों को बरामद कर लिया गया है।
Uttarakhand: Four bodies recovered at Malpa on Kailash Mansarovar Yatra route so far, four shops damaged, search and rescue operations on.
— ANI (@ANI) August 14, 2017
Kailash Mansarovar Yatra stopped, 2 bridges damaged in Mangti, 1 in Simkhola, road blocked at Ailagad, Kali river flowing at danger level,
— ANI (@ANI) August 14, 2017
पढ़ें - हिमाचल में पहाड़ दरका: यात्रियों से भरी दो बसें मलबे में दफन, 45 की मौत, 15 लापता
मंगती में दो और सिमखोला में एक ब्रिज क्षतिग्रस्त है। बादल फटने की वजह से नदी खतरे के निशान के से ऊपर बह रही है जिसके चलते हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है।