भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीआरएस के बीच सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही टीआरएस के लिए मुख्य चुनौती होगी, क्योंकि जनता कांग्रेस को अस्वीकार कर चुकी है। भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसके बाद शासन करने के लिए सकारात्मक एजेंडा है। तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबला होता है तो निश्चिततौर पर भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।