फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: पूर्व आईपीएस अन्नामलाई को मिली तमिलनाडु भाजपा की कमान, जेपी नड्डा ने की घोषणा

Thu, 08 Jul 2021 08:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

 कर्नाटक कैडर के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी, अन्नामलाई ने अपने पैतृक करूर जिले में एक धर्मार्थ फाउंडेशन शुरू करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह वर्ष 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
के अन्नामलाई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई को तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।  मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले अन्नामलाई ने पिछले साल अगस्त महीने में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वह केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए एल मुरुगन का स्थान लेंगे। मुरुगन को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने के अन्नामलाई को तमिलनाडु का अध्यक्ष नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

पिछल दिनों संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अन्नामलाई को करूर जिले की अरावक्कुरिची विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कषगम के उम्मीदवार मोंजानुर एलांगो ने 24,000 से अधिक मतों से पराजित किया था।
विज्ञापन


कर्नाटक में नौ वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद अन्नामलाई ने 2019 में पुलिस सेवा से त्याग पत्र दे दिया था। उस वक्त वह बेंगलुरू (दक्षिण) के पुलिस उपायुक्त थे। तमिलनाडु के करूर में जन्मे 2011 बैच के इस पूर्व आईपीएस अधिकारी के कर्नाटक के उडुपी जिले के कारकला के सहायक पुलिस अधीक्षक और उडुपी व चिकमंगलूर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यकाल को याद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें