फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री बोले- यात्रियों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि, भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए

Fri, 29 Jul 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कई बार ऑडिट और मौका-मुआयना किया। उन जांचों और ऑडिट के अनुरूप उचित कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाग्यलक्ष्मी मंदिर के दर्शन किए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भाग्यलक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला है। हैदराबाद की जब बात आती है तो चारमीनार का संदर्भ दिया जाता है। जितना प्राचीन चारमीनार है शायद उतना ही प्राचीन या उससे ज़्यादा प्राचीन भाग्यलक्ष्मी भगवान का मंदिर है।

विज्ञापन


इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश में एयरलाइंस के विमानों में सामने आईं तकनीकी खराबी के बीच विमानन नियामक डीजीसीए हरसंभव उपाय कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कई बार ऑडिट और मौका-मुआयना किया। उन जांचों और ऑडिट के अनुरूप उचित कार्रवाई की गई है। सिंधिया ने कहा कि पहले मैं यह बता दूं कि सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा की ‘सांसद प्रवास योजना’ के तहत हैदराबाद लोकसभा सीट की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह और महीनों में निर्णायक कार्रवाई की गई है। इससे पहले डीजीसीए ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्पाइसजेट को आदेश दिया था कि वह अगले आठ हफ्तों के लिए अपनी 50 फीसदी उड़ानों को ही संचालित करे। स्पाइसजेट के कई विमानों में हाल में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आने के बाद यह आदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें