नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कुछ हवाई अड्डों पर क्षमता के साथ-साथ मैनपॉवर बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा हुई।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक बैठक में भाग लिया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कुछ हवाई अड्डों पर क्षमता के साथ-साथ मैनपॉवर बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
देश में पहले से कहीं अधिक घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जिसकों लेकर सरकार दिल्ली हवाई अड्डे सहित उसके बुनियादी ढांचे और मैनपॉवर को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। इस बैठक जानकारी देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया।
ट्वीट में उन्होंने कहा कि कुछ हवाई अड्डों पर क्षमता और मैनपॉवर विस्तार की योजना की समीक्षा करने के लिए एएआई, सीआईएसएफ, बीसीएएस और आव्रजन अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। आगे ट्वीट में कहा कि हम आगामी व्यस्ततम यात्रा सीजन में हवाई यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
बैठक में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के अधिकारी भी शामिल हुए।
घरेलू हवाई यात्री यातायात एक साल पहले की तुलना में जून में लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 करोड़ हो गया। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू वाहकों ने जून में 124.87 लाख लोगों को हवाई यात्रा कीं। वहीं भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है।