फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post: केंद्र ने छह शहरों से शुरू की समय बचाने वाली दो स्पीड पोस्ट सेवाएं, देरी होने पर मनी बैक गारंटी

Tue, 17 Mar 2026 01:19 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

डाक विभाग ने छह बड़े शहरों में 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू की है। इसमें अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ई-कॉमर्स के बढ़ते बाजार और डाक विभाग पर लोगों के भरोसे को और मजबूत करने वाला कदम बताया है।

विज्ञापन
डाक विभाग ने शुरु की नई सेवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं के नाम '24 स्पीड पोस्ट', '24 स्पीड पोस्ट पार्सल' और '48 स्पीड पोस्ट' रखे गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य समय पर पहुंचने वाले जरूरी सामान की डिलीवरी को और तेज करना है।
विज्ञापन


मंत्री ने इंडिया पोस्ट की तरीफ की
इस मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ग्रामीण डाक सेवा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट के पास दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा नेटवर्क है। देश के 6.5 लाख गांवों की हर तहसील और तालुका में लोग परिवार के किसी सदस्य से भी बढ़कर किसी पर भरोसा करते हैं, तो वह ग्रामीण डाक सेवा है। उनके अनुसार, यह इंडिया पोस्ट के लिए एक नई शुरुआत का पल है।

मंत्री ने यह भी बताया कि आज देश के आखिरी छोर तक स्मार्टफोन पहुंच चुका है। ई-कॉमर्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अभी यह बाजार 11 लाख करोड़ रुपये का है। इसके साल 2030 तक बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। सिंधिया ने विश्वास जताया कि इन नई सेवाओं से आम लोगों और व्यापारियों को बहुत फायदा होगा। डाक विभाग अब आधुनिक जरूरतों के हिसाब से खुद को बदल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात में भी UCC की पहल: समिति ने सीएम भूपेंद्र पटेल को सौंपी ड्राफ्ट रिपोर्ट, समझिए क्या है सरकार की तैयारी?

सुरक्षा पर भी रहेगा पूरा ध्यान
इस सेवा में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ग्राहकों को ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, एसएमएस अलर्ट और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। व्यापारिक ग्राहकों के लिए बाद में भुगतान, भारी मात्रा में बुकिंग के लिए मुफ्त पिकअप और केंद्रीकृत बिलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन शहरों में मिलेगी सुविधा
डाक विभाग की इन सेवाओं का लाभ फिलहाल देश के छह प्रमुख शहरों में मिलेगा। पहले चरण में यह सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होंगी। 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत अगले ही दिन यानी शिपमेंट की डिलीवरी तत्काल और समयबद्ध तरीके से की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि डिलीवरी में देरी होने पर मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें