फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: तेलंगाना में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा से तोड़फोड़; छगन भुजबल ने अमित शाह से की दखल देने की मांग

Sun, 08 Feb 2026 04:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राकांपा नेता छगन भुजबल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने तेलंगाना में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने की निंदा की। उन्होंने इसे सामाजिक समानता की मूल भावना पर हमला बताया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और दखल देने की मांग की।  
विज्ञापन


भुजबल ने दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की। यह घटना छह फरवरी को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में हुई। अमित शाह को लिखे पत्र में भुजबल ने कहा कि महात्मा फुले जैसे महापुरुषों को निशाना बनाना प्रगतिशील समाज के विचार पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: खुले मैदान में गिरा ट्रेनिंग विमान; क्रैश से पहले बाहर कूदे पायलट और यात्री, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घटना समाज सुधार वाली विचारधारा पर जानबूझकर किया गया हमला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में महात्मा फुले का योगदान अमूल्य है। एनसीपी नेता ने मांग की कि आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए कि मिसाल बन सके। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें