जस्टिस यूयू ललित सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के नए और पांचवें सदस्य होंगे। वह रविवार को सेवानिवृत्त हुईं कॉलेजियम की सदस्य और सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस आर भानुमति की जगह लेंगे। अभी चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस आरएफ नरीमन कॉलेजियम के सदस्य हैं।
शीर्ष कोर्ट के पांच वरिष्ठ जजों को कॉलेजियम का सदस्य बनाया जाता है, जो सुप्रीम कोर्ट में जजों के चयन और नियुक्ति की सिफारिश सरकार से करते हैं। जस्टिस ललित 2014 में बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे। वह 8 नवंबर, 2022 तक कॉलेजियम के सदस्य रहेंगे।