फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की सलाह पर ही विधिवत कोर्ट लगाने का फैसला : सीजेआई बोबडे

Thu, 21 Jan 2021 04:03 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे ने बुधवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वह डॉक्टरों से परामर्श के बाद ही विधिवत अदालत शुरू करने का अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, हम भी चाहते हैं कि फिजिकल कोर्ट की शुरुआत हो, क्योंकि हमें उसकी आदत है।

विज्ञापन


 चीफ जस्टिस ने कहा कि मेडिकल विशेषज्ञों की राय के बिना हम फिजिकल कोर्ट शुरू नहीं कर सकते। हम वकीलों के कहने पर इसे शुरू नहीं कर सकते। दिल्ली हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों में फिजिकल कोर्ट शुरू करने के निर्णय को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए चीफ जस्टिस ने ये टिप्पणी की।

चीफ जस्टिस ने दिल्ली हाईकोर्ट की अधिसूचना को चुनौती देने वाले चार वकीलों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा कि वह इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। पीठ ने कहा कि उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को ही मराठा आरक्षण से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत दो हफ्ते में फिजिकल कोर्ट शुरू करने का निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें