फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhati High court: एन. कोटिश्वर सिंह कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जस्टिस आरएम छाया की जगह लेंगे

Tue, 10 Jan 2023 03:12 PM IST
नितिन गौतम गुवाहाटी, अमर उजाला न्यूज डेस्क

सार

Gauhati High court: Puisne Judge उन्हें कहा जाता है, जो हाईकोर्ट से सबसे वरिष्ठ जज होते हैं और जिनके रिटायरमेंट में एक साल या कम का समय बचा हुआ है।
विज्ञापन
गुवाहाटी हाईकोर्ट के नए कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह को गुवाहाटी हाईकोर्ट (Gauhati High Court) का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह (Justice N Kotiswar Singh) 12 जनवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) जस्टिस राशमिन मनहरभाई छाया का कार्यकाल 11 जनवरी को पूरा हो रहा है। 

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार, "भारतीय संविधान के आर्टिकल 223 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति ने जस्टिस नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह को गुवाहाटी हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राशमिन मनहरभाई छाया के रिटायरमेंट के बाद 12 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश कार्यालय की सभी जिम्मेदारी निभाएंगे"। 

एक मार्च 1963 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में जन्म जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह के पिता स्वर्गीय जस्टिस एन. इबोतोंबी सिंह भी गुवाहाटी हाईकोर्ट में बतौर जज सेवाएं दे चुके थे। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की शुरुआती पढ़ाई पश्चिम बंगाल और शिलॉन्ग से हुई। जस्टिस सिंह ने स्नातक और कानून की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। जस्टिस सिंह इससे पहले भी गुवाहाटी हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब चीफ जस्टिस आर. एम. छाया के रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर सरकार ने जस्टिस सिंह को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
विज्ञापन


बता दें कि किसी हाईकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश, जिन्हें Puisne Judge कहा जाता है,  उन्हें बनाया जाता है, जो हाईकोर्ट से सबसे वरिष्ठ जज होते हैं और जिनके रिटायरमेंट में एक साल या कम का समय बचा हुआ है। जब उनके चीफ जस्टिस पद पर प्रमोशन का समय आता है तो अगर उनके हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त है तो उन्हें उनके ही हाईकोर्ट में बतौर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें