फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC के गिरफ्तारी ऑर्डर के बाद लापता हुए जस्टिस कर्णन

Wed, 10 May 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस सीएस कर्णन को छह महीने के लिए जेल भेजने के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे आंध्र प्रदेश के उस स्टेट गेस्ट हाउस में मौजूद नहीं हैं, जहां से वे श्रीकालाहस्ती शहर के एक मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले थे। उनके साथ वहां पहुंचे दो वकील भी स्टेट गेस्ट हाउस में मौजूद नहीं हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करनन बिना किसी आधिकारिक सूचना के वहां से चल गए हैं और उनका बिल भुगतान भी अभी बाकी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि मंगलवार को यहां पहुंचे कर्णन गुरुवार सुबह मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस ने डायरेक्टर जनरन को अरेस्ट करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने मीडिया को निर्देश दिए हैं कि वे कर्णन के विवादित बयानों को नजरअंदाज करें। जस्टिस कर्णन पर कोर्ट अवमानना का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें