फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोया केस में जस्टिस अरुण मिश्रा ने खुद को सुनवाई से अलग किया

Wed, 17 Jan 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Judge Loya
विज्ञापन

सीबीआई के विशेष जज जस्टिस लोया की मौत से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। जस्टिस अरुण मिश्रा ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। मंगलवार को जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ ने आदेश देते हुए कहा कि इस केस को उचित पीठ को सौंपा जाए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पीठ ने जज लोया मामले में सात दिन में दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। पीठ का कहना है कि इस केस को उचित पीठ को सौंपा जाएगा। इस आदेश से साफ है कि जस्टिस अरुण मिश्रा ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया है।

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा अब इस मामले में यह निश्चित करेंगे कि केस किसे सौंपा जाए। आपको बता दें कि इस मामले को जस्टिस अरुण मिश्रा को सौंपे जाने के बाद चार वरिष्ठ जजों ने चीफ जस्टिस के खिलाफ आवाज उठायी थी। 
विज्ञापन


वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि लोया केस में कुछ भी गुप्त नहीं रहना चाहिए। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह सबको जानना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें