फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ आठ लोगों के पास है दुनिया की आधी आबादी की संपत्ति

Mon, 16 Jan 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरों और गरीबों के बीच की खाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। आज दुनिया की आधी से ज्यादा संपत्ति सिर्फ आठ लोगों के पास हैं। यह जानकारी वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की सालाना बैठक में ऑक्सफैम ने दी।
विज्ञापन


स्विटजरलैंड के दावोस शहर में वैश्विक राजनीतिक और कुलीन व्यापार वर्ग(बिजनेस एलीट क्लास) की वार्षिक बैठक में गरीबी उन्मूलन पर ऑक्सफेम ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि अमीरों और गरीबों के बीच की ये खाई बीतें एक साल में पहले की तुलना में कहीं अधिक है। यदि इसका जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो समाज में अस्थिरता का माहौल पैदा होगा।

ऑक्सफैम ने बताया कि आधी दुनिया, यानि करीब 3.6 अरब लोगों के पास जितनी संपत्ति हैं, उतनी संपत्ति दुनिया के सिर्फ आठ उद्योगपतियों के पास हैं। इन आठों उद्योगपतियों में से 6 उद्योगपति अमेरिका से हैं, जबकि स्पेन और मेक्सिको के एक-एक उद्योगपति शामिल हैं।
विज्ञापन


जो आठ उद्योगपति इस सूची में शामिल हैं उनमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोज शामिल हैं। इनके अलावा स्पेन के उद्योगपति अमानिको आर्टेगा, वॉरेन बफेट, मेक्सिकन उद्योगपति कालोर्स स्लिम, आर्केल के संस्थापक लैरी इलीसन और न्यूयार्क शहर के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें