फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: आरजी कर दरिंदगी के तीन महीने पूरे, जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली, पीड़िता के लिए न्याय की मांग

Sat, 09 Nov 2024 04:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात को आज तीन महीने पूरे हो गए। इस मौके पर जूनियर डॉक्टरों ने रैली निकाली है और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
आरजी कर दरिंदगी के तीन महीने पूरे, कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए शनिवार को रैली निकाली। बता दें कि ये रैली आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वारदात के तीन महीने पूरे होने पर निकाली गई। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था। इस रैली में उनके मुद्दों से सहानुभूति रखने वाले आम लोगों के एक वर्ग ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक निकाली रैली
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले जूनियर डॉक्टरों ने शहर के सभी मेडिकल कॉलेजों में मंच स्थापित किए, जिन पर 9 अगस्त को डॉक्टर की हत्या के बाद से तीन महीने से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें, बैनर और पोस्टर लगाए गए। आज जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विरोध रैली को कॉलेज स्क्वायर से शहर के बीचों-बीच मौजूद एस्प्लेनेड तक निकाली। इस दौरान दरिंदगी की पीड़िता के लिए न्याय की मांग की गई।
 
8 अगस्त की रात महिला के साथ दरिंदगी की वारदात
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना आठ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। उसने आठ अगस्त अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के अगले दिन नौ अगस्त की सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया, जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की वारदात की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन




इस मामले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी थी। वहीं इस दरिंदगी के विरोध में देश भर में तमाम राजनीतिक दलों के साथ समाजिक और डॉक्टर संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें