फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छोटे अंबानी' का वजन हुआ आधा, सोमनाथ मंदिर में आए नजर

Sun, 20 Mar 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वजन घटाने से पहले और बाद में अनंत अंबानी - फोटो : Times of India
विज्ञापन
भारत के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने अपना वजन करीब 70 किलो तक कम कर लिया है। कुछ महीने पहले उनका वजन करीब दोगुना था लेकिन अचानक से उनके वजन में इतनी कमी वाकई में चौंकाने वाली बात है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अनंत अंबानी का नया लुक उस वक्त देखने को मिला जब वे गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनका घटना हुआ वजन देखकर शायद ही कोई उन्हें पहचान पाया हो। इंडियन प्रिमियल लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान अनंत को मुंबई इंडियन्स टीम को चियर्स करते हुए अक्सर देखा जाता था। गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस के रिफाइनरी में आयोजित होने वाले मैराथन दौड़ों में भी वह कई बार हिस्सा ले चुके हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि किसी अमेरिकी फिटनेस ट्रेनर ने वजन घटाने में अनंत की मदद की है।  भारी भरकम शरीर वाले अनंत के उस वक्त के तस्वीर और वजन कर करने के बाद वाली तस्वीर को अगर आमने-सामने रख दिया जाए तो शायद आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें