फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी छवि खराब करने वालों के काट दूंगा हाथ': जुएल ओराम का दावा- मंत्रालय से हटाने की रची जा रही साजिश

Sat, 29 Aug 2026 07:33 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने आरोप लगाया है कि भाजपा में शामिल हुए कुछ लोग उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर करने और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटवाने के लिए अभियान चला रहे हैं। यह बयान उनके सहयोगी राकेश पासवान की राउरकेला में गिरफ्तारी के बाद आया है। पासवान पर अपराधियों को पनाह देने का आरोप है। हालांकि, उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने और उन्हें मंत्रालय से हटाने के लिए प्रचार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने यह बात ओडिशा के राउरकेला में उनके एक सहयोगी की संगठित अपराध के एक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कही।
विज्ञापन


ओराम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनके सहयोगी राकेश पासवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पासवान को इस्पात नगरी राउरकेला में राज्य सरकार के एक अतिथि गृह में कथित तौर पर अपराधियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पासवान ने आरोपों से इनकार किया है।

मंत्री जुएल ओराम ने लगाए क्या आरोप? 
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ''हाल के दिनों में कुछ ऐसे लोगों ने, जो दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भाजपा में आए हैं, पैसे खर्च करके मेरी छवि खराब करने और मेरी स्थिति कमजोर करने के लिए प्रचार अभियान शुरू किया है। उन्हें लगता है कि अगर मुझे हटा दिया गया तो उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने का मौका मिलेगा। मैं इस पार्टी (भाजपा) को अच्छी तरह जानता हूं और पार्टी भी मेरे योगदान को पहचानती है।''
विज्ञापन


ओराम ने कहा, ''मैंने पहले घोषणा की थी कि अब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। लेकिन, इस परिस्थिति में मैं निश्चित रूप से 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगा।'' ओराम आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से छह बार सांसद रह चुके हैं। मंत्री ने कहा कि वह अपने खिलाफ साजिश करने वालों की पहचान करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इस मामले को ओडिशा भाजपा के संगठन सचिव के सामने पहले ही उठा चुके हैं।

मेरे पास साजिश करने वालों के हाथ काटने की क्षमता: केंद्रीय मंत्री
उन्होंने कहा, ''मैं निश्चित रूप से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करूंगा। मेरे पास मेरी छवि खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति के हाथ काटने और उन्हें जलाने की क्षमता है।'' इस बीच, ओराम की टिप्पणी पर विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजू जनता दल की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा, ''ओराम एक वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं और उनके बयान से पता चलता है कि भाजपा में गंभीर आंतरिक मतभेद हैं। उनके नेता लोगों के लिए काम करने के बजाय आपस में लड़ने में व्यस्त हैं।''

बीजू जनता दल के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने एक बयान में कहा, ''केंद्रीय मंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा से साफ है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है, जिससे वह परेशान हैं। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा के भीतर आंतरिक संघर्ष चरम स्तर पर पहुंच गया है।'' उन्होंने यह भी कहा कि ओराम की टिप्पणी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

क्या भाजपा में चल रहा आंतरिक संघर्ष?
मोहंती ने कहा, ''ओराम खुले तौर पर कह रहे हैं कि वह कानून को अपने हाथ में लेंगे। इस टिप्पणी को कैसे उचित ठहराया जा सकता है?'' ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने ओराम की टिप्पणी को अशिष्ट बताया और इसे भाजपा की फासीवादी विचारधारा का प्रतिबिंब करार दिया।

दास ने आरोप लगाया, ''ओराम की टिप्पणी उनके सहयोगी के मामले में चल रही जांच को प्रभावित करने के इरादे से की गई है।'' उन्होंने कहा, ''भारत में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह गांधी का देश है, जिसने अहिंसक तरीकों से आजादी की लड़ाई लड़ी और विदेशी शासन को खत्म किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें