जमात उद दावा के आतंकी सरगना हाफिज सईद के साले मक्की ने अमेरिका द्वारा हाल ही में इंटरनेशनल आतंकी घोषित किए गए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को बंदूक भेंट की है। इस दौरान मक्की ने कहा कि यह बंदूक कश्मीर फतह के लिए है।
सलाहुद्दीन ने भारत के खिलाफ सालों पहले से नापाक जंग शुरु की और ऐसा माना जाता है कि वो अक्सर कश्मीर में हिंसा भड़काने की गतिविधियों में भी शामिल रहता है।
बता दें कि कश्मीर में मारे गए आतंकियों की याद में कश्मीर शहीद दिवस मनाया जा रहा है जिसमें जमात उद दावा, हिज्बुल मुजाहिद्दीन और दल्फे पाकिस्तान काउंसिल शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से भारत को एक बड़ा कामयाबी हासिल हुई थी। अमेरिका के विदेशी विभाग ने सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी करार दिया था।