फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद की धमकी, भारत को बताएंगे क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक

Sat, 01 Oct 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
मुंबई हमले के मास्टर माइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत को धमकी दी है। उसने कहा, 'नरेंद्र मोदी को हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है। मैं इंडियन मीडिया को बताना चाहता हूं कि आप जल्द देखोगे कि पाकिस्तानी जवान कैसे सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हैं। अमेरिका भी आपकी मदद नहीं कर पाएगा।'
विज्ञापन


दुर्दांत आतंकवादी का यह बयान लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पार आतंकवादी लॉन्च पैड पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के एक दिन बाद आया है। सईद ने कहा, 'मुंहतोड़ जवाब देने की बारी अब पाकिस्तान की है। नरेंद्र मोदी को अब सर्जिकल स्ट्राइक का सही मतलब पता चल जाएगा।'
विज्ञापन

पाकिस्तान ने आतंकवादी कैंपों को शिफ्ट किया

इस बीच पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक का असर दिखने लगा है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स से पता चला है कि मुजफ्फराबाद के पास पाक सेना ने करीब दर्जन भर आतंकवादी कैंपों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट करने में मदद की है।

गुरुवार को भारतीय सेना ने पीओके में आतंकवादियों के सात लॉन्चिंग पैड्स को तबाह कर दिया था। पीओके में आतंकवादी कैंपों को अपनी सीमा में शिफ्ट करने के पीछे पाकिस्तान सेना की मंशा यह है कि आतंकवादियों और उनके सामान को कोई नुकसान न हो, लेकिन हाफिज सईद गीदड़ भभकी देने से बाज नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें