फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubilee Hills Gang-Rape: पांच आरोपियों में से चार पर वयस्कों के रूप में केस चलेगा, किशोर न्याय बोर्ड का फैसला

Fri, 30 Sep 2022 06:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को पब में गई किशोरी के साथ चार नाबालिगों सहित पांच लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। आरोपियों ने उसे घर तक ड्रॉप करने के बहाने से कार में बैठाया था। इसके बाद कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया था।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जुबली हिल्स सामूहिक दुष्कर्म मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने अपना फैसला सुना दिया है। बोर्ड ने कहा है कि पांच किशोर आरोपियों में से चार पर वयस्कों के रूप में मुकदमा चलाया जा सकता है। वहीं, पांचवें पर किशोर के रूप में मुकदमा चलाया जा सकता है। पांचों को जून 2022 में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने कही यह बात
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि सामूहिक बलात्कार मामले में पांच नाबालिगों समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। नाबालिग पांचों आरोपी 28 मई को जुबली हिल्स इलाके में 17 वर्षीय लड़की के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना में शामिल थे। नाबालिग पांच आरोपियों में से एक आरोपी अगले महीने में बालिग हो जाएगा। आधार कार्ड पर दी गई उसकी जानकारी के मुताबिक, वह  7 जुलाई को 18 वर्ष का हो जाएगा।

क्या है मामला?
हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को पब में गई किशोरी के साथ चार नाबालिगों सहित पांच लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। आरोपियों ने उसे घर तक ड्रॉप करने के बहाने से कार में बैठाया था। इसके बाद कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें