फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबली हिल्स उपचुनाव: 211 में से 81 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार, 11 नवंबर को होगा मतदान

Thu, 23 Oct 2025 11:54 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 211 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें  से कुछ ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार को शुरू हुई नामांकन पत्रों की जांच के दौरान केवल 81 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। उपचुनाव 11 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों के नामांकन को चुनाव आयोग ने स्वीकार किया। वहीं 130 उम्मीदवारों के नामाकंन खारिज कर दिए गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल: सबरीमाला मंदिर से सोने के गायब होने का मामला, एसआईटी ने पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को किया गिरफ्तार

बता दें कि कुल 211 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें  से कुछ ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार को शुरू हुई नामांकन पत्रों की जांच के दौरान केवल 81 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। 

11 नवंबर को होगा उपचुनाव 

जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इस वर्ष जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ की हर्ट अटैक से मृत्यु के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया है।

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार घोषित?

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने वी नवीन यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जबकि विपक्षी बीआरएस ने दिवंगत विधायक की विधवा मगंती सुनीता को मैदान में उतारा। भाजपा ने लंकाला दीपक रेड्डी को उम्मीदवार बनाया। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि पार्टी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपचुनाव में ईवीएम पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें लगाना, एआई आधारित निगरानी का उपयोग और गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों की जीपीएस आधारित निगरानी जैसे नए उपाय लागू होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें