फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा आज असम में रैली को करेंगे संबोधित, सीएम सोनोवाल भी रहेंगे मौजूद

Mon, 11 Jan 2021 12:36 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार से असम का दो दिवसीय दौरा करेंगे। नड्डा सिलचर में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा ने कहा कि नड्डा सोमवार को रैली को संबाधित करेंगे। वह मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत प्रदेश के पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पहली बार 2016 में राज्य में सत्ता में आई भाजपा हालिया स्थानीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने को लेकर आश्वस्त है। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस तीन बार के मुख्यमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता तरूण गोगोई की गैरमौजूदगी में चुनाव में उतरेगी। गोगोई का पिछले साल निधन हो गया था।
विज्ञापन



विपक्षी दल को उम्मीद है कि विवादित नागरिकता (संशोधन) कानून समेत कई मुद्दों पर भाजपा रक्षात्मक रुख अपनाने के लिए मजबूर होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें