फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: त्रिपुरा में जेपी नड्डा ने बताईं भाजपा की उपलब्धियां, कहा- पीएम मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदला

Sun, 09 Mar 2025 06:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

पिछले तीन लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़ते वोट शेयर का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्ता समर्थक भावना का मतलब है कि लोग खुश हैं और चाहते हैं कि मोदी बार-बार जीतें। भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ वोट मिले थे। जबकि 2019 के चुनाव में 22 करोड़ वोट मिले। 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 24 करोड़ वोट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
त्रिपुरा में रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को त्रिपुरा में भाजपा सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रैली में भाग लिया। उन्होंने यहां भाजपा की उपलब्धियां बताईं। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने देश में सत्ता विरोधी भाजपा को सत्ता समर्थक भावना में बदला है।

विज्ञापन


पिछले तीन लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़ते वोट शेयर का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि सत्ता समर्थक भावना का मतलब है कि लोग खुश हैं और चाहते हैं कि मोदी बार-बार जीतें। भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ वोट मिले थे। जबकि 2019 के चुनाव में 22 करोड़ वोट मिले। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 24 करोड़ वोट तक पहुंच गया। इससे साफ है कि लोग हर बार मोदी जी को अधिक वोटों से आशीर्वाद दे रहे हैं। 

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूपीए शासन के मुकाबले अब कर हस्तांतरण में पांच गुना इजाफा हुआ है। यूपीए सरकार के दौरान त्रिपुरा को कर में हिस्सेदारी के तौर पर नौ हजार करोड़ रुपये मिलते थे। जो अब बढ़कर 46500 करोड़ रुपये हो गए हैं। इसी तरह अनुदान सहायता 31 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 54 हजार करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगले दो साल में त्रिपुरा में चार रेलवे स्टेशन अगरतला, उदयपुर, धर्मनगर और कुमारघाट को आधुनिक बनाने का एलान किया। उन्होंने डिजिटलीकरण के लिए भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा ने डिजिटलीकरण को अपनाया है। 29 लाख सरकारी फाइलों का डिजिटलीकरण किया गया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा की जनता बार-बार कमल को और प्रधानमंत्री मोदी और माणिक साहा के नेतृत्व को आशीर्वाद देती है क्योंकि हम जनता के सेवक हैं, हम लोगों की चिंता करते है और हम अंत्योदय के लिए काम करते हैं। हमारी नीतियां सिर्फ कागजों पर नहीं हैं, हमारी नीतियां सचिवालय की फाइलों तक सीमित नहीं हैं, हमारी नीतियां त्रिपुरा की धरती पर आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए हैं। हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें