फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था तबाह, असहिष्णुता का दूसरा नाम ममता: जेपी नड्डा

Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को पथराव की घटना हो गई थी। शाम को नड्डा ने इस संबंध में एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार काम कर रही है वह पूरी तरह से भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा, आज जो घटना हुई वह दिखाती है कि राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है और अराजकता और असहिष्णुता कायम है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी राजनीतिक बहस की जरूरत नहीं है। जिस तरह से ममता सरकार काम कर रही है वह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है और साफ तौर पर दिखाती है कि 'असहिष्णुता का दूसरा नाम ममता है।'
 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे काफिले पर हुए हमले में हमारे आठ बच्चे घायल हो गए, ये बच्चे बंगाल के थे। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हर समय उनके साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर फेंकी गई ईंट का असर मेरे बुलेटप्रूफ वाहन की विंडस्क्रीन पर देखा जा सकता है। मैं केवल इसीलिए बच गया क्योंकि मैं बुलेटप्रूफ वाहन में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह घटना ममता जी की मानसिकता के बारे में पूरे जोर-शोर से बताती है... मुझे पता चला है कि उन्होंने मुझे कई नाम दिए हैं। ममता जी, इससे आपकी संस्कृति के बारे में पता चलता है। यह बंगाली संस्कृति नहीं है। हमें बंगाली संस्कृति पर गर्व है।' 

नड्डा ने कहा, ममता जी जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के लिए करती हैं, वह बताता है कि वह बंगाल को कितना नीचे ले गई हैं। हम इससे आहत महसूस करते हैं। बंगाल सबका है... आने वाले चुनावों में, लोग उन्हें 'नमस्कार' करेंगे क्योंकि यहां भाजपा का कमल खिलेगा और हम यहां 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में 10 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई... अगर चयनित प्रतिनिधि ही यहां सुरक्षित नहीं हैंतो फिर आम आदमी की क्या दशा होगी?  कानून व्यवस्था का अभाव यहां चरम पर है, पश्चिम बंगाल में प्रशासन धराशाई हो गया है।

उन्होंने कहा, ममता ही हमेशा सच को छिपाने की कोशिश करती हैं। पश्चिम बंगाल में अराजकता चरम पर है, प्रशासन तहस-नहस हो चुका है। यह सब ममता जी के आशीर्वाद से हो रहा है। नड्डा ने कहा, बंगाल की जनता जागरूक है, वह जानती है कि चुनाव में किस तरह जवाब देना है। ममता जी परेशान हैं क्योंकि वह राज्य में अपनी पकड़ खो चुकी हैं। हम यह लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे।

विज्ञापन

बंगाल में बांग्लादेशी लोग बस रहे हैं, लेकिन राज्य के लोगों को भगाया जा रहा है: नड्डा

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश के लोग यहां आ रहे हैं और बस रहे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस राज्य के निवासियों को भगा रही है। दक्षिण 24 परगना जिले में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक में नड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा राज्य को भेजे जाने वाले अनाज को तृणमूल कांग्रेस के नेता हड़प जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टतम सरकारों में से एक यहां चल रही है। यह चाल (चावल) चोर की सरकार है।’ नड्डा ने आरोप लगाया, ‘बांग्लादेश से लोग यहां आ रहे हैं और बस रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के निवासियों को तृणमूल कांग्रेस राज्य से बाहर भगा रही है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें