भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि एंटीबायोटिक का ज्यादा और गलत इस्तेमाल आम हो गया है, जिसके कारण एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। उन्होंने यह बात राष्ट्रीय कार्ययोजना (NAP-AMR 2025-29) के दूसरे संस्करण को लॉन्च करते हुए कही।
इस दौरान नड्डा ने कहा कि एएमआर की समस्या केवल साझा प्रयासों से ही हल हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसकी यात्रा 2010 में शुरू हुई थी और पहला एनएपी-एएमआर वर्ष 2017 में लाया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि एएमआप सर्जरी, कैंसर इलाज और अन्य गंभीर उपचारों के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब नई कार्ययोजना एएमआर से निपटने के लिए जिम्मेदारी बढ़ाने, विभागों के बीच तालमेल मजबूत करने, और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देती है। साथ ही, जागरूकता, ट्रेनिंग, लैब क्षमता और अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण को मजबूत करना अब प्रमुख लक्ष्य होंगे।