फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: 'प्रधानमंत्री मोदी ने कभी अपनी कुर्सी की चिंता नहीं की', भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले

Mon, 28 Aug 2023 08:17 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि PM मोदी ने राजनीतिक प्रतिबद्धता दिखाई है। पहले हर कोई हेमकुंड जाता था और हर कोई हेमकुंड साहिब के महत्व को जानता था, लेकिन PM मोदी ने 1163 करोड़ रुपये खर्च कर एक दिन के सफर को 45 मिनट का करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
bjp chief jp nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी अपनी कुर्सी की चिंता नहीं की। उन्होंने समाज और देश की चिंता की और देश के लिए जो जरूरी था, वो किया। सिख गुरु ने हमें सभी के हित और देश की अखंडता बनाए रखने के बारे में सिखाया। सिख समुदाय हमेशा सबसे आगे रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि PM मोदी ने राजनीतिक प्रतिबद्धता दिखाई है। पहले हर कोई हेमकुंड जाता था और हर कोई हेमकुंड साहिब के महत्व को जानता था, लेकिन PM मोदी ने 1163 करोड़ रुपये खर्च कर एक दिन के सफर को 45 मिनट का करने का प्लान बनाया। सरकार ने श्री हरमंदिर साहिब को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) पंजीकरण प्रदान किया और अब दुनिया भर के सिख मंदिर में योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा मोदी सरकार ने लंगर वस्तुओं पर जीएसटी माफ करके गुरुद्वारों को बड़ी राहत दी।

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सभी प्रधानमंत्रियों ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपना वक्तव्य रखा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने गुरु तेग बहादुर सिंह जी की 400वीं जयंती मनाने के लिए लाल किले पर मुख्य आयोजन करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें