फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: नड्डा का कांग्रेस पर हमला, बोले- 2014 के बाद पीएम मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला

Sun, 19 Mar 2023 12:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नड्डा ने कहा, 'मैं युवाओं से अपील करता हूं कि देश के कोने-कोने में जाएं और पीएम मोदी द्वारा भारतीय राजनीति में लाए गए बदलाव के बारे में सभी को बताएं।'
 
विज्ञापन
जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित यूथ पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने प्रजातंत्र की हर मर्यादा लांघ दी है। इंग्लैंड की सरजमीं पर जाकर कहते हैं कि 'भारत में लोकतंत्र' खतरे में है। कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियेपन से ग्रसित है।'
विज्ञापन


नड्डा ने आगे कहा, '2014 से पहले कैसा था देश? हमारा देश भ्रष्टाचार से भरा हुआ था, नीतिगत पक्षाघात था और यह एक पिछड़ा राज्य (तमिलनाडु) था। यह भारत को दिया गया संप्रदाय था। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को एक नई राह दिखा रहा है। मोदी जी ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है।'

उन्होंने कहा, 'मैं युवाओं से अपील करता हूं कि देश के कोने-कोने में जाएं और पीएम मोदी द्वारा भारतीय राजनीति में लाए गए बदलाव के बारे में सभी को बताएं।'
विज्ञापन


और क्या बोले नड्डा?
नड्डा ने कहा, 'तमिलनाडु वह प्रदेश है, जो सबसे प्राचीन भाषा के लिए जाना गया है। तमिलनाडु... मंदिरों, अध्यात्मवाद, वेदों की भूमि और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना गया है। परंपराओं के साथ, अपने इतिहास और अपनी संस्कृति के साथ जो भूमि खुद को समावेश करती है वह भूमि है तमिलनाडु।'

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र किया। बोले, 'प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि हमको एक यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से अपने युवाओं में उनकी ऊर्जा को एक सीजन डेमाक्रेसी के तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इसलिए अपने युवाओं को इन्फॉर्म रखना और मुख्य बातों पर डिस्कस करना जरुरी होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें