फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की पार्किंग में करता था लड़कियों का इंतजार, देखते ही करने लगता था गंदी हरकत

Tue, 29 Aug 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
कॉलेज पार्किंग
विज्ञापन
बंगलूरु में एक व्यक्ति को छात्राओं के सामने गंदी हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी माउंट कार्मल कॉलेज के बाहर छात्राओं का इंतजार करता था और जैसी ही कोई छात्रा बाहर आती वह गंदी हरकत शुरू कर देता था। 
विज्ञापन


आरोपी एक शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, साथ ही वह एक मलयाली अखबार में बतौर पत्रकार काम करता है। 32 वर्षीय आरोपी को अपने किए काम का कोई मलाल नहीं है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी कॉलेज की पार्किंग एरिया में अकेली छात्राओं का इंतजार करता था। अकेली ही नहीं वह छात्राओं के पूरे ग्रुप के सामने भी बेहिचक ऐसी हरकत करता था। 

पढ़ें: वायरल हुई थी लड़कियों के लुंगी पहनने वाली तस्वीर

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले एक महीने ये ऐसी हरकत करता था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जब आरोपी से पुछा गया कि वह ऐसी हरकत क्यों करता था तो उसने जवाब दिया कि उसे ये करने में खुशी मिलती थी। 
विज्ञापन


कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान हो सकती है। जिसके बाद छात्राओं ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी को जमानत पर रिहा किया जा सकता है, लेकिन अगर छात्राएं उसके खिलाफ गवाही दे देती हैं तो उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें