फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा के पत्रकार शांतनु मर्डर केस की जांच करेगी SIT, परिवार को 10 लाख का मुआवजा

Tue, 26 Sep 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पत्रकार शांतनु भौमिक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
त्रिपुरा के पत्रकार शांतनु भौमिक के मर्डर मामले की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईटी) को सौंपी जाएगी। त्रिपुरा के मंत्री भौनल शाह ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


शाह ने बताया कि मंत्रियों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि SIT का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही भौमिक के परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।

भौमिक एक लोकल टीवी चैनल से जुड़े हुए थे। वह पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) और त्रिपुरा राजय्यर उपजाति गनामुक्ति परिषद (सीपीएम की आदिवासी विंग) के बीच चल रहे संघर्ष को कवर रहे थे।
विज्ञापन

  Council of ministers have decided to form SIT for investigation into murder of journalist Shantanu Bhowmick: Tripura ICA Min Bhanulal Saha pic.twitter.com/m9SUndytY2 — ANI (@ANI) September 26, 2017
उसी दौरान किसी ने पीछे से हमला करके उनका अपहरण कर लिया था। बाद में जब भौमिक मिले तो उनके शरीर पर चाकू के कई सारे घाव थे। उन्हें अगरतला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें