फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में तिरंगे का अपमान कर रहे थे पाकिस्तानी, इस भारतीय पत्रकार ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 18 Aug 2019 09:15 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • लंदन स्थिय भारतीय हाई कमीशन में तिरंगा फहराया गया, तभी हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानी समर्थक तिरंगे का अपमान करने की कोशिश करने लगे।
  • वहां मौजूद भारतीय पत्रकार पूनम जोशी प्रदर्शनकारियों से भिड़ गईं। उन्होंने उनसे तिरंगा छीन लिया।
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पत्रकार पूनम जोशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे हिंदुस्तान में आजादी का जश्न मनाया गया। विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी इस दिन को खूब तैयारियों के साथ मनाया। इसी बीच लंदन में एक अलग ही घटना घटी। दरअसल यहां स्थित भारतीय हाई कमीशन में तिरंगा फहराया गया, तभी हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग गुंडागर्दी पर भी उतर आए थे।

तिरंगे के अपमान का दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानी समर्थक तिरंगे का अपमान करने की कोशिश करने लगे। तभी वहां मौजूद भारतीय पत्रकार पूनम जोशी प्रदर्शनकारियों से भिड़ गईं। उन्होंने उनसे तिरंगा छीन लिया। इस घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने भी ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है।

विज्ञापन


वीडियो के साथ एएनआई ने लिखा है कि पत्रकार पूनम जोशी लंदन स्थित हाई कमीशन के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह की कवरेज करने के लिए गई थीं। उस समय वहां पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।
 



तभी खालिस्तानी समर्थन तिरंगे का अपमान करने लगे। तिरंगे का अपमान होता देख पूनम जोशी से रुका नहीं गया और वह उनसे भिड़ गईं। पूनम ने उन लोगों से तिरंगे को छीन लिया। उनकी इस बाहदुरी के लिए सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एएनआई के पूनम जोशी की देशभक्ति और बहादुरी का वीडियो शेयर करने के कुछ समय बाद ही वह ट्विटर पर ट्रेंड होने लगीं। ट्विटर यूजर्स पूनम को सलाम करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें इस काम के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है, भारतीय नारी, आतंकियों पर भारी। 

एक यूजर ने लिखा है, "सलाम है उस बहन को जिसने तिरंगा उन कसाईयों के हाथों से छीन लिया। आजाद देश के ये ऐसे नायक और नायिका हैं जिनकी शकलें शायद हम कभी ना देख पायें पर याद रहेगा कि इन्होंने तिरंगे का मान रखा। सलाम।"

क्या बोलीं पूनम?

सोशल मीडिया पर इतनी तारीफें मिलने के बाद पत्रकार पूनम जोशी को जब पता चला कि उनका वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। तब वह काफी हैरान रह गईं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मुझे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि देश के तिरंगे को बचाने के लिए किए गए मामूली काम के लिए मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगूंगी।" 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें